गुरुवार, 30 नवंबर 2023

चुनावी परिणाम 3 दिसंबर को इस में 3 अंक गुरु और 17 नबम्बर को चुनाव का 8 अंक शनि देव जो न्याय के कारक है

*चुनावी परिणाम 3 दिसंबर को इस में 3 अंक गुरु और   17 नबम्बर को चुनाव का 8 अंक  शनि देव जो न्याय के कारक है, और 7 अंक केतु का देगा अप्रत्याशित परिणाम  सोच से परे रहेंगे चुनावी विश्लेषण , जीत हार का अंतर  में 3,5, 7  अंक पूर्ण अंक या मूलांक का रहेगा खेल इसी  अंक के आसपास रहेगा प्रत्याशियों की जीत हार का अंतर श्री मंशापूर्ण ज्योतिष* 9993462153
चुनावी परिणाम में गुरु ओर शनि देव की रहेगी मुख्य भूमिका, 03 12 2023 मूलांक 3 ओर भाग्यांक 4 बनेगा , राहु देव करेंगे चमत्कारिक परिणाम,
3 अंक गुरु का अंक है और 4 राहु का जो राजनीतिक कारक है* 
राजनीति में धर्म मार्ग पर चलने वाले ओर कुण्डली में राहु जिसका बलवान होगा उसी को मिलेगी विजय, 
अंक 3 राज्यो की  शुभता का संचार बनाए रखेगा. मित्रों के सहयोग से अवसरों की अधिकता बनी रहेगी. योग्यता व प्रबंधन को बल मिलेगा. कलात्मक एवं रचनात्मक प्रदर्शन में आगे रहेंगे. वाणिज्यिक गतिविधियों में रुचि बढ़ाएंगे. नवीन सरकार अपना आकर्षण बनाएंगे , कामकाजी मामले पक्ष में बनेंगे. गुरु के अंक 3 के व्यक्ति व्यवस्था  ओर कर्म   में भरोसा रखते हैं. प्रबंध का महत्व समझते हैं. नीति नियम बनाए रखते हैं. ऐसे लोगो को विजय की खुशी प्राप्त होगी । 
मध्य प्रदेश राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। मिजोरम ओर छतीसगढ़ में 7 नवंबर,  को चुनाव हुए 7 अंक केतु का होने से अप्रत्याशित परिणाम देखने को मिलेंगे, और इसी तरह मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को चुनाव हुए 8 अंक शनि का न्यायिक होने से शनि देव सत्ता का न्याय करेंगे जो राष्ट्र हित मे होगा वही श्रेष्ठ बनेगा ,  राजस्थान में 25 नवंबर को वोट डाले गए यहां भी 7 अंक केतु का अंक ओर 3 दिसंबर को 3 का अंक गुरु का होने से अप्रत्याशित परिणाम देखने को मिलेंगे, ।
केतु प्रधान भी है वर्ष 2023
वर्ष 2023 का कुल योग (2+0+2+3=7) 7 होगा। अंक ज्योतिष में 7 का अंक केतु का अंक होता है। केतु को विपरीत प्रकृति का ग्रह माना जाता है क्योंकि यह आपको भौतिक जीवन से अलग करता है, लेकिन आपको आध्यात्मिक रूप से सफल बनाता है। केतु एक रहस्यमयी ग्रह है, इसलिए यह जान पाना बहुत मुश्किल होता है कि कब आपके लिए शुभ और कब अशुभ परिणाम देगा। यह भी प्रत्यासित की बात करेगा, 
वर्ष पर चंद्रमा और बृहस्पति का भी प्रभाव है, वर्ष 2023 में 2 का अंक दो बार आया है और 2 चंद्रमा का अंक होता है, इसलिए इस वर्ष में अंक 2 और चंद्रमा का विशेष प्रभाव दिखाई देगा। इसके अतिरिक्त भी इसमें अंक 3 भी शामिल है जो कि बृहस्पति का अंक है। बृहस्पति और चंद्रमा के संयोग से गजकेसरी योग भी बनता है, क्योंकि चंद्रमा मन और बृहस्पति ज्ञान के कारक होते हैं, इसलिए 3 12 2023 को  गुरु, चन्द्र केतु प्रधान लोगों को शुभ और विजय परिणाम प्रदान करेगा।
 *गुरु कृपा केवलम* *जय माई की, जय गुरुदेव*