*ज्योतिष गणना के अनुसार 23 से 27 फरवरी के बीच कई बड़े ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं।* *श्री मंशापूर्ण ज्योतिष शिवपुरी* 9993472153
ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन, वक्री, मार्गी, अस्त, उदय, युति, योग और नक्षत्रों का परिवर्तन करते रहते हैं जिसका विशेष महत्व होता है । *डॉ विकासदीप शर्मा* के अनुसार चार ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन
फरवरी 2022 के अंतिम दिनों में गुरु अस्त होने वाले हैं।
27 फरवरी, 2022 को मकर राशि में ग्रहों की एक विशेष युति आरंभ होगी। बुध,मंगल व शनि पहले से इस में बैठे थे,उसी दिन चंद्रमा भी प्रवेश कर जाएंगे और शुक्र भी आ जाएंगे। इसलिए 5 राज्यों के चुनावी नतीजे इन 5 ग्रहों से प्रभावित रहेंगे। चुनाव के परिणाम 10 मार्च को अपेक्षित हैं। तीन ग्रह शुक्र,मंगल और शनि मकर राशि में औेर दो ग्रह बुध व गुरु कुंभ राशि में रहेंगे। मकर तथा कुंभ राशियां शनि ग्रह से संचालित हैं। जिनकी कुंडली में शनि उच्च या कारक ग्रह हैं उनके लिए इलेक्शन के रिजल्ट किस्मत पलट साबित होंगे। जिनके जन्मांग में पूर्ण कालसर्प योग है,उनका भाग्य भी बदलने वाला है। अर्श से फर्श पर और फर्श से अर्श तक की पोजीशन बनेगी अर्थात अचानक सरकार को विशेष लाभ योग मिल सकता है। जो सोचा वो होगा नहीं,जिसे नहीं सोचा वह अचानक हो जाएगा। कालसर्प दोष अकस्मात देगा लाभ *यही है कालसर्प योग का कमाल।*
*23 फरवरी को देवगुरु बृहस्पति* अस्त होने वाले हैं। फिर इसके बाद *26 फरवरी दिन शनिवार को महान पराक्रमी और लाल ग्रह मंगलदेव* शनिदेव की राशि मकर में गोचर करेंगे। जहां पर पहले से ही शनि विराजमान है
फिर इसके बाद *27 फरवरी को सुख और वैभव प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह* भी मकर राशि में आ जाएंगे। वहीं इसी दिन यानी 27 फरवरी को *कर्मफलदाता और न्यायाधिपति ग्रह शनिदेव* स्वराशि मकर में उदय हो जाएंगे। एक साथ कई ग्रहों के संयोग से हर एक राशि के जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा।
*कुंभ राशि में देवगुरु होंगे अस्त*
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के अस्त और उदय होने का विशेष महत्व होता है। जब भी कोई प्रमुख ग्रह अस्त होता है उसका प्रभाव क्षीण हो जाता है। डॉ विकास दीप के अनुसार 23 फरवरी को शुभ ग्रह माने जानें वाले, शिक्षा, ज्ञान ,वैवाहिक जीवन और संतान के कारक ग्रह गुरु शनि देव की राशि कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे। गुरु के अस्त होने पर विवाह जैसे अनुष्ठान कुछ समय के लिए थम जाएंगे।
गुरु के अस्त होने पर सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव *मेष, मिथुन, सिंह, कन्या और मकर राशि वालों के जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिल सकता है।* वहीं अगर गुरु के अस्त होने से *वृषभ, कर्क, तुला, वृश्चिक, धनु,कुंभ और मीन* राशि के लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
*शुक्र का गोचर मकर राशि में*
27 फरवरी को सुख-समृद्धि, वैभव और ऐशोआराम प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह मकर राशि में गोचर करते हुए मंगल के साथ युति बनाएंगे। शुक्र ग्रह के मकर राशि में प्रवेश से कर्क,मेष और सिंह राशि के जीवन में कई तरह के सुनहरे अवसरों की प्राप्ति होगी। वहीं इसके उलट वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला,वृश्चिक, धनु और मकर राशि के जातकों लिए समय परेशानियों से भरा रह सकता है। लेकिन ज्यादा चिंता की बात नहीं हैं यह सब थोड़े ही समय के लिए रहेगा
*मंगल का मकर राशि में गोचर*
क्रूर ग्रह माने जाने वाले मंगल ग्रह 26 फरवरी 2022 को धनु राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि और शनिदेव की राशि मकर में गोचर करेंगे। मंगल ग्रह पराक्रम और स्वभाव से आक्रामक होते हैं। ऐसे में मंगल के मकर राशि में होने से मेष, वृषभ,मिथुन,कर्क,तूला, धनु ,मकर और कुंभ राशि के जातकों को विवाद और परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।वहीं सिंह,वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को शुभ परिणाम देखने को मिल सकता है
*मकर राशि में शनि का उदय* *श्री मंशापूर्ण ज्योतिष अनुसार*
27 फरवरी को शनिदेव अपनी खुद की राशि मकर मे उदय होंगे। शनि के उदय होने से सिंह, वृश्चिक और मीन राशि वालों के जीवन में कई तरह के शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी और धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। मेष, वृषभ, कन्या,कर्क, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि वालों को शनि के उदय होने से परेशानियां बढ़ सकती है।
*श्री मंशापूर्ण ज्योतिष डॉ विकासदीप शर्मा ज्योतिषाचार्य* *993462153, 9425137382*
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें